Arunabh raturi.janswar.com

आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय से नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति तथा एनआईटी सुमाड़ी निर्माण के लिए भूमिदाता ग्रामीणों ने की मुलाकात। 

पौड़ी:- आयुक्त कार्यालय गढ़़वाल मण्डल में आयुक्त विनय शंकर पांडे से नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति तथा सुमाड़ी के ग्रामीणों ने मुलाकात की। आयुक्त गढ़वाल मंडल ने शहर के विकास को लेकर नागरिक कल्याण मंच के प्रतिनिधियों की विभिन्न मांगों पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समस्त मण्डल स्तरीय अधिकारी मण्डलीय कार्यालयोें में बैठेगे। उन्होंने सुमाड़ी से आए प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान कहा कि सुमाड़ी में निर्माणाधीन एन.आई.टी. से संबंधित स्थानीय निवासियों के हक-हकूकों का ख्याल रखा जायेगा तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के पदाधिकारियों ने आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए गढ़वाल मंडल से मंडलीय कार्यालय का संचालन करने, सीएम घोषणाओं को पूर्ण करने, सीता माता सर्किट स्थापना, गैस गोदाम का संचालन पूर्व की भांति जनपद मुख्यालय पौड़ी से करने की मांग की।

सुमाड़ी गांव से आए प्रतिनिधि मण्डल द्वारा एनआईटी की मंजूरी के बाद निर्माणाधीन परिसर में ग्रामीण भूमि धारकों के अधिकारों व हक हकूकों को संरक्षित करने, एनआईटी की पाइपलाइन से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने, निर्माणाधीन एनआईटी में स्थानीयों को रोजगार उपलब्ध करवाने, परिसर में गांव की कुलदेवी के स्थापित मंदिर में ग्रामीणों को निर्वाध रूप से पूजा अर्चना करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की।

इस दौरान नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, संरक्षक झबर सिंह रावत, सचिव गब्बर सिंह नेगी, महासचिव केदार सिंह, अनीता रावत सहित सुमाड़ी गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!