Arunabh Raturi.Janswar.com

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने खैरीकलां में पंचायत भवन का अनावरण किया

ऋषिकेश:-क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने खैरीकलां में 20 लाख रूपये की लागत से बने पंचायत भवन का रिबन काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने डा. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए अपना अशीर्वाद दिया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से यहां जन सुविधा केंद्र खुल गया है, इसके जरिये पहचान पत्र, आधार कार्ड, ऑनलाइन फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन इत्यादि की समस्याओं का निराकरण होगा। इससे ग्रामीणों को दूरस्थ क्षेत्रों में भटकना नहीं पड़ेगा।

डा. अग्रवाल ने कहा कि पंचायत भवन में सप्ताहभर में ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल आदि अधिकारी उपलब्ध रहेंगे, जो ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मौजूदगी रहने से ग्रामीणों को तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

डा. अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी के साढ़े 17 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य हुए। सभी मूलभूत समस्याओं का निस्तारण हुआ। सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याओं का निदान हुआ। कहा कि पंचायत भवन का निर्माण भी ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खोला गया है।

इस अवसर पर सन्त जोत सिंह महाराज, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता शोबन सिंह कैंतूरा, ग्राम प्रधान खैरी कला चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पवार, अनीता राणा, बलविंदर सिंह, उप प्रधान राजेंद्र राणा, वार्ड सदस्य नेहा नेगी, सावित्री देवी, शांति देवी, शिव प्रसाद बहुगुणा, जय कृष्णा अन्थवाल, अर्जुन रांगड़, शिव सिंह रांगड़, प्रिंसी रावत, आशीष भट्ट, राहुल नेगी, प्रदीप धस्माना, बहादुर धामी आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!