ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत छिद्दरवाला, रायवाला, श्यामपुर, पशुलोक विस्थापित क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों को आगामी त्योहारों से पूर्व अतिशीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

शनिवार को डॉ अग्रवाल ने छिद्दरवाला, साहब नगर क्षेत्र से स्थलीय निरीक्षण की शुरुआत की। यहाँ स्थानीय लोगों से खराब मार्गों की जानकारी लेकर लोनिवि अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, समा पंवार, अनिता राणा, अमर खत्री, अम्बर गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

उधर, रायवाला, प्रतीत नगर, हरिपुरकलां, खांडगांव, गौहरी माफी आदि क्षेत्रों में भी स्थलीय निरीक्षण किया। यहाँ सड़कों पर जगह-जगह हुई गड्ढों को भरने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सागर गिरी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, चंद्रकांता बेलवाल, राजेश जुगलान, गणेश रावत, लक्ष्मी गुरुंग, कमल कुमार, आशीष जोशी आदि उपस्थित रहे।

वहीं, श्यामपुर में भल्लाफार्म, हाट बाजार होते हुए पशुलोक विस्थापित में क्षतिग्रस्त सड़कों का हाल जाना इस दौरान डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को आगामी त्योहारों से पूर्व अति शीघ्र दुरुस्त किया जाए। साथ ही नए निर्माण का आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रेषित करें।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, श्यामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश रावत, प्रभाकर पैन्यूली, पवन पांडे आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!