ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने KWF जर्मन बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत ऋषिकेश तथा हरिद्वार में सीवर लाइन कार्यो की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा क्षतिग्रस्त लाइनों को भी दुरुस्त करने के साथ खोदे गए सड़क मार्गों को मानकों के अनुसार तय समय के भीतर बनाने की निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने डॉ अग्रवाल को बताया कि ऋषिकेश तथा हरिद्वार में करीब 900 करोड रुपए के लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कला ग्राम सभा क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी को भी सीवर लाइन बिछाने की सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा की नई सीवर लाइन बिछाने के साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को भी दुरस्त किया जाए। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि अगले 30 वर्षों की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सीवर लाइन बिछाई जा रही है, जिसका कार्य 2 वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों को भी शीघ्र बनाया जाए, जिससे जनता को आवागमन में सुविधा रहे।

इस अवसर पर जनरल मैनेजर गंगा निर्माण मण्डल हरिद्वार आरके जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर गंगा ऋषिकेश एसके वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर हरिद्वार मीनाक्षी मित्तल, प्रोजेक्ट इंजीनियर सन्दीप कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष रायवाला शिवानी भट्ट, ग्राम प्रधान गीतांजली जखमोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज जखमोला, पूर्व प्रधान सतेंद्र धमांदा, विनोद भट्ट, सुंदर गौड़, मोहित चौधरी, वेद प्रकाश गवाड़ी, दिव्या बेलवाल, चंद्रकांता बेलवाल, सोहन लाल कुकरेती आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!