Arunabh raturi.janswar.com

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर दीपोत्सव, राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। 

ऋषिकेश:- मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का चौमुखी विकास और विकसित भारत के सपने को साकार करने में उत्तराखंड उनके नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

डॉ अग्रवाल ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज सहित त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड दीपों की तरह जगमगाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं कहा कि प्रदेश 25 वर्ष का होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्थापना दिवस पर देश का पहला राज्य का गौरव हासिल करते हुए उत्तराखंड समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 को लागू करने जा रहा है। यह सभी उत्तराखंडियों के लिए सम्मान और गौरवान्वित करने का पल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा भी मंत्री डॉ अग्रवाल को दीपोत्सव सहित अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं व बधाई दी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!