(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँचने के कारण पुलिस द्वारा गंगा घाटों में लोगो की आवाजाही की बंद।

ऋषिकेश:- घाटों के किनारे भ्रमणशील रहकर लगातार लाउड हेलरों के माध्यम से लोगो को किया जा रहा सतर्क लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है, साथ ही त्रिवेणी घाट में आरती स्थल व घाट जलमग्न हो गए है, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आम जन की घाटों पर आवजाही को पूर्णत: प्रतिबन्धित किया गया है।

साथ ही पुलिस टीम द्वारा घाटों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को लगातार लाउडहेलरों के माध्यम से आमजनमानस को लगातार जल प्रवाह के बढने के कारण घाटों पर नही जाने एवं सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!