ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा स्थित आवास पर तिरंगा लगाया।

ऋषिकेश:- बुधवार को आवास में झंडा लगाते वक्त भारत माता की जय के नारे भी डॉ अग्रवाल ने लगाए। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है।

डॉ अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों से आवाहन किया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। उन्होंने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!