arunabh raturi.janswar.com

आध्यात्मिक अनुष्ठान और भक्ति उन्माद के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद।

केदारनाथ:- विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातःकाल 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। ऊं नमः शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। इस अवसर पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

इस वर्ष के यात्राकाल में लगभग साढ़े 16 लाख से अधिक श्रद्धालुगण श्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!