A.Raturi.Janswar.Com

इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 पेटी बरामद।

 कोतवाली ऋषिकेश 09/06/2024:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है। 

 जिस क्रम में दिनांक 08 जून 2024 को आइटीबीपी कैंप आवास विकास के पास से एक व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पर 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

नाम पता अभियुक्त

राजकुमार वाधवा पुत्र रामलाल वाधवा निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी थाना कनखल हरिद्वार

बरामदगी

1-कुल 03 पेटी अंग्रेजी शराब 8 p.m. व्हिस्की

2-एक बिना नंबर प्लेट की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी

पुलिस टीम

1-उप निरीक्षक विनेश कुमार, चौकी प्रभारी एम्स

2-हेड कांस्टेबल संदीप राठी

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!