(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों से भी सुझाव लेने के दिए निर्देश।

चमोली:- जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन एवं संरक्षण की नियमावली 2025 को लेकर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता के निर्देशों पर शनिवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चमोली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं को संरक्षण और संवर्द्धन को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं के संरक्षण के लिए जन प्रतिनिधियों से भी सुझाव लेने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले सुझावों को एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के नोडल अधिकारी को जन प्रतिनिधियों से मिलने वाले प्रस्तावों को निर्धारित प्रारूप में शासन को भेजने की बात कही। जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को पेयजल लाइनों के सुधारीकरण व संरक्षण के लिए आवश्यक धनराशि को लेकर भी प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जल संस्थान और पेयजल निगम के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!