ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को दी सक्षम एप की जानकारी।

चमोली 06 मार्च 2024:- मतदान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत निजी औद्योगिक अस्थान जयकण्डी कालेश्वर में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त उद्यमियों एवं कामगारों के साथ लोकतंत्र में वोट के महत्व विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान उद्यमियों एवं कामगारों ने मतदाता शपथ और हस्ताक्षर के साथ ही आगामी निर्वाचन में वोट देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में औद्योगिक अस्थान कालेश्वर के उपाध्यक्ष प्रदीप पंवार सहित उद्यमी एवं कामगार मौजूद रहे।

स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पालिका गोपेश्वर, गौचर, कर्णप्रयाग और नगर पंचायत नंदप्रयाग व गैरसैंण में सार्वजनिक स्थानों पर भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें बुजुर्ग, युवा एवं महिला मतदाताओं ने बडी संख्या में हिस्सा लेते हुए आगामी चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया।
दिव्यांग मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से कर्णप्रयाग, सिमली, नौली, बगोली, नारायणबगड़, रैस, चोपता, कोटली, सुनभी, भटियाणी, विनायकधार में मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया एवं दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को सक्षम एप की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से ग्राम पंचायत तपोवन में दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सक्षम एप की जानकारी और मतदाता शपथ ली गई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!