ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

चमोली पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो साल से फरार वारंटी को पंजाब से किया गिरफ्तार।

चमोली:- पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी फरार अपराधियों की धर पकड़ करने संबंधी दिशा निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना गोविंदघाट पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे नेपाली मूल के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी मित्रागिरी पुत्र शालिग्राम निवासी ग्राम खवाड थाना व जिला पयूठान नेपाल उम्र 34 वर्ष थाना गोविंदघाट में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 1 /22 धारा 60 आबकारी अधिनियम के एक मामले में आरोपी था। जमानत मिलने के बाद से वह फरार चल रहा था।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि वह पंजाब के पटियाला शहर में छिपा हुआ है। इसके बाद, गोविंदघाट पुलिस की एक टीम को पटियाला भेजा गया। पुलिस टीम ने 25 दिसंबर, 2024 को साइ मार्केट, पटियाला से मित्रागिरी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने के बाद, मित्रागिरी को चमोली लाया गया और अदालत में पेश किया जा रहा है।

चमोली पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वे कहीं भी छिपे हों। यह उन लोगों के लिए भी एक सबक है जो सोचते हैं कि वे अपराध करके बच सकते हैं।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 विनोद सिंह रावत थानाध्यक्ष गोविंदघाट
2- हेड कांस्टेबल विजय कुमार थाना गोविन्द घाट
3- कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह नेगी थाना गोविन्द घाट
4- कांस्टेबल राजेंद्र रावत (एस ओ जी चमोली)

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!