Arunabh raturi.janswar.com

Arunabh raturi.janswar.com

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण के अंतर्गत संचालित विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक लेते हुए लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

चमोली:- जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वीसी के माध्यम से जनपद में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत अवस्थित मोटर मार्गाे की समीक्षा बैठक ली। जिसमें लोनिवि के सभी डिविजनों से सड़कों पर ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, सीएम घोषणा में निर्माणाधीन सड़क, वन भूमि हंस्तांरण के लंबित प्रकरण, आपदा से अवरूद्व सड़कों की स्थिति, जिला योजना एवं राज्य सेक्टर में संचालित कार्याे की प्रगति समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर आपदा के पश्चात आवश्यकताओं का आंकलन (पीडीएनए) करते हुए तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला स्तर पर गठित समिति को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि आपादा से प्रभावित सड़कों पर सुधारीकरण के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके। बरसात के कारण लोनिवि की जितनी सड़के अभी बंद है, उनको तत्काल सुचारू किया जाए। सड़कों पर पैचवर्क कार्य शीघ्र पूर्ण करते हुए सभी सड़कों को गढ्डा मुक्त करें और सभी डिविजन इसकी रिपोर्ट भी दें। सीएम घोषणा, वन भूमि हस्‍तांरण और शासन स्तर पर लंबित मामलों की सूची उपलब्ध करें। ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। किसी कारणवश या बजट के अभाव में अधूरी योजनाओं को पूर्ण करने के लिए मिसिंग लिंक फंड में प्रस्ताव दें। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि के अंतर्गत संचालित सभी प्रोजेक्ट और उनमें आ रही समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा समस्याओं को त्वरित संज्ञान में लाया जाए। ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके। बैठक में जिला योजना, राज्य सेक्टर और नाबार्ड के अंतर्गत संचालित कार्याे की समीक्षा भी की गई। चमोली से गोपेश्वर नगर तक एनएच की खस्ता हालत पर जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को नाली व झाडियों की सफाई के साथ सड़क को शीघ्र गढड्ा मुक्त करने के निर्देश भी दिए।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में लोनिवि के अंतर्गत 13 स्टेट हाईवे है। इन सभी स्टेट हाईवे पर ब्लैक स्पॉट और संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुरक्षा के कार्य पूर्ण कर लिए गए है। सड़कों पर पैचवर्क का कार्य जारी है। जनपद में उपयुक्त सीए लैंड उपलब्ध न होने के कारण कतिपय प्रस्ताव वन विभाग स्तर पर लंबित चल रहे है। वर्ष 2026 की राजजात यात्रा के दृष्टिगत थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग पर सड़क सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सतह मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। धुर्मा-कुंडी मोटर मार्ग और गोपेश्वर-कुजौं मैकोट मोटर मार्गाे पर बड़े स्लाइड जॉन है, जिनका स्थायी उपचार की किया जाना प्रस्तावित है।

वीसी में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चन्द्रा, अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित लोनिवि के सभी डिवीजनों के अधिशासी अभियंता मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!