arunabh raturi.janswar.com

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा वीसी में दिए गए निर्देशों के क्रम में डीएम ने एसडीएम को मालवा निसारन के लिए राजस्व भूमि चिन्हित करने के आदेश दिए।

चमोली:- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा वीसी में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी एसडीएम को मलवा निस्तारण हेतु निमार्णाधीन हाईवे के तहत राजस्व भूमि चिन्हित करने, अपर जिलाधिकारी को माणा पास रोड के लिए वन पंचायत में लंबित प्रस्तावों का एक सप्ताह के अन्दर प्रपोजल तैयार कराने तथा सभी कार्यदायी संस्थाओं को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही नये प्रोजेक्ट के डंपिंग जोन के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एनएचआईडीसीएल के प्रतिनिधि अंकित सोलंकी द्वारा अवगत कराया गया कि 7 डंपिंग जोन चिन्हित किए गए हैं। जिनमें कर्णप्रयाग, जयकण्डी तथा नन्दप्रयाग का अलॉटमेंट मिल चुका है वहीें चटवापीपल, छिनका, विरही तथा टंगडी का अलॉटमेंट अभी एनएचआईडीसीएल मिलना बाकी है।

वहीं अधिशासी अभियन्ता लोनिवि आरएस चौहान ने बताया कि जनपद में 55 डंपिंग जोन रोड के लिए दिए गए हैं। इनमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने डंपिंग जोनों की सूची प्राप्त करते हुए एक हफ्ते में निस्तारित करने का आश्वासन दिया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!