ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

चैनल के माध्यम से मतदाता जागरूकता के साथ ही मतदान संबंधी जानकारी की जाएगी साझा।

चमोली 31 मार्च 2024:– स्वीप चमोली ने जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रेडियो पॉडकास्ट चैनल का संचालन शुरु कर दिया है। पॉडकास्ट चैनल का शुभारंभ रविवार को स्वीप के नोडल अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने किया। चैनल के माध्यम से मतदाता जागरूकता के साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रसारित की जाएंगी।

स्वीप पॉडकास्ट रेडियो चैनल का शुभारंभ करते हुए स्वीप के नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये जनपद के प्रत्येक मतदाता तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इस रेडियो चैनल पर आगामी 16 अप्रैल तक नौ एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे।
स्वीप समन्वयक व मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि आने वाले एपिसोड में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला आइकॉनस के साथ ही जिले के गणमान्य व्यक्तियों के मतदाता जागरूकता संदेश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की चुनावी चर्चाओं का प्रसारण भी किया जाएगा। दूसरी ओर जनपद में रविवार को बूथ जागरूकता सप्ताह के तहत कर्णप्रयाग के कनखुल, किमोली, कुनेथ, जस्यारा, डुंग्री, कर्णप्रयाग नगर, लंगासू, भकुंडा, सोनला और मैठाणा में स्वीप टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप की ओर युवा मतदाताओं को जागरुक करने के लिये स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में फुटबाल मैच का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर स्वीप के सह समन्वयक डा. दर्शन नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, अनूप खण्डूरी, दर्शन पंवार, प्रदीप चंद, पृथ्वी रावत, दीवान सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!