(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर) जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत एक बस हुई दुर्घटनाग्रस्त।

जनपद रुद्रप्रयाग:- आज प्रातः काल लगभग 08:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में चला गया है।
उक्त वाहन आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रहा था।
इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एस.डी.आर.एफ. सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, का रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।

वाहन संख्या UK 08 PA 7444 बस में जो कि 31 सीटर बस है, में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।

विवरण –  कुल 20 सवारी (वाहन चालक सहित)
08 घायल जिनका कि रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।
02 मृतक
10 मिसिंग चल रहे हैं (इनकी तलाश जारी है) मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

   

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!