ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर नोडल/प्रभारी अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

पौड़ी:- नगर निकायो के आगामी निर्वाचन-2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में नोडल/प्रभारी अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित नोडल/प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए समय से तैयारियां पूरी करें।

मंगलवार को आयोजित नगर निकायों के निर्वाचन संबंधी बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपूर्ण कार्यो की टेंटेटिव टाइम लाइन दो दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और चुनाव संबंधी तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों

बैठक में बताया गया कि कुल 7 निकायों में 107 वार्ड, 129 केंद्र, 187 स्थल व 01 लाख 72 लाख 856 मतदाता शामिल है।

बैठक में आदर्श आचार संहिता लागू होने के तत्काल बाद कि जाने वाली कार्यवाही, मतगणना स्थल, मतदाता सूची वितरण, मतपेटी व लेखन सामग्री, कंट्रोल रूम, रुट चार्ट, स्ट्रांग रूम, कार्मिक प्रशिक्षण इत्यादि पहलुओं की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, एसडीएम चतर सिंह चौहान, शालिनी मोर्य, अनिल चन्याल , जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, डीएसटीओ राम सलोने, उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक रणजीत सिंह नेगी सहित अन्य प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!