जिलाधिकारी पौड़ी ने द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल_ 2023 के आयोजन के संबंध में ने आयोजित की समीक्षा बैठक,कल विधायक यमकेश्वर व जिलाधिकारी करेंगे गंगा रिजॉर्ट में प्रेस कांफ्रेस-www.janswar.com

-Arunabh Raturi.janswar.com

जिलाधिकारी पौड़ी ने द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल_ 2023 के आयोजन के संबंध में ने आयोजित की समीक्षा बैठक।

लक्ष्मणझूला (ऋषिकेश):जनपद पौड़ी गढ़वाल: 25 अक्टूबर 23: 27अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को तैयारियां करने के दिए निर्देश

बीटल्स की धुन, म्यूजिक, गंगा आरती, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल रहेंगे आकर्षण के केंद्र

जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल _2023 के आयोजन के संबंध में विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए विभिन्न अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व के अनुसार सभी तैयारियों को समय से संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय व्यंजन और उत्पादों तथा विभागों की योजनाओं से संबंधित स्टॉल व प्रदर्शनी लगवाने,
महोत्सव में विभिन्न लोगों को आमंत्रित करने, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंध, यातायात प्रबंधन इत्यादि सभी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने स्थानीय नगर पालिका को आयोजन स्थलों की बेहतर साफ सफाई करने और लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों को आयोजन स्थल पर अस्थाई निर्माण, साज _सज्जा इत्यादि कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

दिनांक 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल _2023 का शुभारंभ 27 अक्टूबर को मा. मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया जाएगा।

आयोजन में भारतीय शास्त्रीय नृत्य क्लास, परंपरागत योग ध्यान क्रिया, मधुबनी व कलमकारी आर्ट वर्कशॉप, म्यूजिकल परफॉर्मेंस, 84 कुटिया हेरिटेज वॉक, कथक नृत्य, गंगा आरती, स्थानीय हथकरघा उत्पाद और व्यंजनों की प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे।
जाने माने कलाकारों द्वारा म्यूजिक परफॉर्मेंस का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान लक्ष्मणझूला स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एस बृजवाल, उप जिलाधिकारी स्मिता परमार व अनिल चान्याल आदि अधिकारी बैठक में कार्यालय में उपस्थित थे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े हुए थे।

कल विधायक यमकेश्वर व जिलाधिकारी करेंगे  ऋषिकेश के गंगा रिजॉर्ट में प्रेस से  वार्ता

कल दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को समय दोपहर 12 बजे ऋषिकेश स्थित गंगा रिजॉर्ट में द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल_ 2023 के आयोजन के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय विधायक यमकेश्वर श्रीमती रेंनू बिष्ट और जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान मीडिया से मुखातिब होंगे।

आप सभी मीडिया साथी उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सादर आमंत्रित हैं।