ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

मोटरसाइकिल चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद।

थाना मुनि की रेती :- दिनांक 06.11.2024 को वादी श्री मनोज कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी एसबीआई गली, तपोवन, थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी बुलेट मोटरसाइकिल UK14B5062 के चोरी होने के संबंध में थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0:-124/24 धारा 303(2)बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।  अभियोग की विवेचना प्रदीप रावत चौकी प्रभारी तपोवन के सुपुर्द की गई। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्री आयुष अग्रवाल द्वारा घटना का तत्काल अनावरण किया जाने हेतु आदेशित किया गया।

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय, नरेंद्र नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना मुनि की रेती द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा करीब 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। जिसमें दो व्यक्तियों का मोटरसाइकिल ले जाना दिखाई दिया। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोहेल पुत्र शेर मोहम्मद निवासी आराघर थाना डालनवाला देहरादून (उम्र 26 वर्ष) को दिनांक 06.11.2024 की रात्रि में आराघर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।जिसमें अभि0 ने पूछताछ पर बताया कि उक्त बुलेट मोटरसाइकिल शुभम रतूड़ी पुत्र दिनेश चंद्र निवासी कीर्ति नगर तथा सुनील पुत्र उम्मेद सिंह निवासी कीर्ति नगर ने चोरी कर मुझे बेचने के लिए दी थी।

अभियुक्त की निशादेही पर मोटरसाइकिल को बरामद कर किया गया। अभियुक्त सोहेल का अंडो का व्यवसाय है। अभि0 समरफील्ड स्कूल देहरादून, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का छात्र रहा है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त विभिन्न कॉलेज की स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी रहा है। अभियुक्त के परिवार के परिवारजनों की देहरादून तथा गाजियाबाद रिहायशी स्थानों में संपत्तियां है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभि0
1- सोहेल पुत्र शेर मोहम्मद निवासी आराघर थाना डालनवाला देहरादून (उम्र 26 वर्ष)

वांछित अभियुक्त गण
1.शुभम रतूड़ी पुत्र दिनेश चंद्र निवासी कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल।
2. सुनील पुत्र उम्मेद सिंह निवासी कीर्ति नगर, टिहरी गढ़वाल।

बरामदगी का विवरण
बुलेट मोटरसाइकिल UK14B 5062 कीमत करीब 2 लाख रूपये।

पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक श्री प्रदीप रावत चौकी प्रभारी तपोवन।
2- अपर उपनिरीक्षक दीपक रावत
3- हे0कानि0 सोहन राणा
4- हे0कानि0 कुलदीप

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!