दीवार गिरने से छात्र बहा, SDRF टीम ने किया शव बरामद।

जनपद देहरादून: आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि DIT कॉलेज के पास ग्रीन वैली PG की एक दीवार गिरने के कारण एक छात्र बह गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि उक्त छात्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा उक्त छात्र के शव को बरामद कर बाहर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक:- कैफ पुत्र अफजाल उम्र 20 वर्ष,निवासी ग्राम सरावनी बाबूगढ़ हापुड़ छावनी। हाल पता ग्रीन वैली कॉलोनी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!