(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

नवोदय विद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया।

देहरादून:- नवोदय विद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। दून में तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कुल 17 अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते पकड़े गए। वहीं, एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा देता धरा गया। इन मामलों में पुलिस ने शहर के तीन थानों में कुल आठ केस दर्ज किए हैं। वहीं नकल के आरोपी अभ्यर्थियों से सॉल्वर गैंग के बारे में पूछताछ की जा रही है। सॉल्वर गैंग देहरादून से बाहर का बताया जा रहा है। उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!