arunabh raturi.janswar.com

उत्तराखंड पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, निदेशक डॉ नीरज सिंघल ने की समीक्षा।
देहरादून:- पशुधन निदेशालय मौथोरोवाला में निदेशक पशुपालन विभाग डॉ नीरज सिंघल की अध्यक्षता में उत्तराखंड पशुपालन विभाग की विभागीय समीक्षा प्रगति बैठक आयोजित की गई. बैठक में समस्त जनपद के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया.
बैठक में विभागीय कार्यक्रमों के साथ ही स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा की गई.

निदेशक द्वारा समस्त जनपदों को पशु गणना कार्यों में तेजी लाने, स्टेट लाइवस्टाक मिशन के अंतर्गत अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने तथा नेशनल लाइव स्टॉक की उद्यमिता विकास योजना का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक आवेदन भेजने व विभागीय उपचारा बैंकों के माध्यम से पशुपालकों को कंप्लीट फीड ब्लॉक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. निर्देशित किया गया कि माह फरवरी तक सभी प्राप्त बजट का उपयोग करने, व विभागीय निर्धारित लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ति करने को निर्देशित किया गया.
समीक्षा बैठक में समस्त मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों सहित अपर निदेशक डॉ उदय शंकर, डॉ भूपेंद्र जंगपांगी, डॉ रमेश नितवाल, मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ राकेश नेगी हुआ डॉ प्रलयंकर नाथ उपस्थित रहे.

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!