ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर केदारघाटी में विभिन्न कार्यों के लिए शासन ने 1389.75 लाख के विभिन्न कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की है।

देहरादून:- राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड अगस्त्यमुनि में चंद्रापुरीगुगली-आसो-जयकरण-डी मोटर मार्ग के सुधार एवं डामरीकरण के लिए 535.10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मार्ग की कुल लंबाई 5 किमी है।

इसके अतिरिक्त राज्य योजना के अंतर्गत विकासखंड अगस्त्यमुनि में सारी गौचर के मध्य अलकनंदा नदी पर डबल लेन क्लास ए लोडिंग 95 मीटर स्पान स्टील गार्डर मोटर सेतु एवं 2.50 किमी पहुँच मार्ग के नवनिर्माण के लिए 17.71 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
वहीं, राज्य योजना के अंतर्गत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में दो निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें 471.87 लाख की विकासखंड उखीमठ में गुप्तकाशी-जाखधार-तयूडी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग(8.50 किमी) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के अतिरिक्त 365.07 लाख के विकासखंड अगस्तमुनि में अंदरगढ़ी से धारतोलियों मोटर मार्ग(4.50किमी )के सुधार एवं डामरीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!