arunabh raturi.janswar.com

पुलिस ने देहरादून में अवैध स्लॉटर हाउस का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

देहरादून:- देहरादून से है जहां पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्लॉटर हाउस का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए संरक्षित पशु का मांस भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात बाजार चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान सड़क किनारे सहारनपुर नंबर की कार खड़ी देखी। पूछताछ के दौरान आरोपी घबराने लगा। बाद में उसने अपनी पहचान वाजिद निवासी कारगी ग्रांट पटेलनगर के रूप में बताई। तलाशी में कार से प्रतिबंधित मांस मिला। आरोपी ने पास ही एक मकान में पशु कटान की बात स्वीकारी। इसके बाद पुलिस ने आशु पुत्र शौकत के मकान में दबिश दी और मौके से 95 किलो प्रतिबंधित मांस मिला। इस बीच मौका पाकर दो आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गए। फरार आरोपियों के नाम आशु और आरिफ बताए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को वांछित घोषित किया। साथ ही, सैंपल लेने के बाद मांस जंगल में नष्ट किया गया। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी और चाकू भी मिला है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!