ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में “उत्त्तराखण्ड राज्य महिला नीति 2024“ को लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समीक्षा की।

देहरादून:- बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा “उत्त्तराखण्ड राज्य महिला नीति 2024“ के तैयार प्रारुप का अन्तिम प्रस्तुतिकरण विभागीय मंत्री के समक्ष पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह प्रारुप महिला एवं सशक्तिकरण विभाग, राज्य महिला आयोग एवं नियोजन विभाग द्वारा आपसी समन्वय से तैयार किया जा रहा है। यह प्रारुप आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य उत्तराखण्ड के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में निवास करने वाली महिलाओं के हितों को और सुरक्षित करने के उद्देश्य से राज्य उत्तराखण्ड महिला नीति 2024 तैयार की जा रही है जो आगामी 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को समर्पित कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य महिला नीति के निर्माण का ध्येय यही है कि राज्य उत्तराखण्ड के विकास में महिलाओं और पुरुषों की समान सहभागिता सुनिश्चित हो। महिलाओं की सहभागिता सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक आदि हर क्षेत्र में पुरुषों के समान रहे।

इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, चन्द्रेश कुमार यादव, निदेशक/अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, प्रशान्त आर्य, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, कुसुम कण्डवाल, निदेशक नियोजन, मनोज पंत तथा अन्य विभागीय अधिकारी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!