(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

देहरादून दिनांक 23 अगस्त 2025, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शहर में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

देहरादून:- जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने पैदल मार्ग, सहस्त्रधारा रोड ,परेड ग्राउंड सुभाष रोड के आदि स्थानों पर सड़कों पर वहां लगाकर तथा अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

अभियान के दौरान सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नियमित रूप से निरीक्षण करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे यातायात सुचारू रखने और साफ-सुथरा शहर बनाने में सहयोग करें।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!