arunabh raturi.janswar.com

28 और 29 दिसंबर को खुली रहेंगी बैंक शाखाएं।

पौड़ी:- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकाय निर्वाचन को देखते हुए 28 दिसंबर (चतुर्थ शनिवार) और 29 दिसंबर (रविवार ) 2024 को जनपद पौड़ी के निकाय  क्षेत्रान्तर्गत  बैंक शाखाओं को खुला रखने के आदेश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चौहान ने कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 27 से 30 दिसम्बर तक अध्यक्ष व सभासद पदो के नामांकन का कार्य सम्पन्न होगा। जिस हेतु अध्यक्ष एवं सभासद पदों पर लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा खाता खोलने, अदेयता प्रमाण व चालान आदि की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय  निर्वाचन  के दृष्टिगत नगर निगम श्रीनगर, नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका परिषद पौड़ी, दुगड्डा, नगर पंचायत थलीसैंण, सतपुली और जौंक स्वर्गाश्रम क्षेत्रान्तर्गत समस्त बैंक शाखाएं 28 व 29 दिसंबर अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!