ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

  • जिलाधिकारी ने किया परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण।
  • टैंक के निर्माण कार्यों का किया नापजोख।

पौड़ी:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना के निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टैंक की वर्तमान स्थिति और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

शनिवार को जिलाधिकारी ने परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण करते हुए इनलेट चेंबर, सेटलिंग चैंबर, स्लो सैंड फिल्टर व क्लीन वाटर टैंक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप हुए टैंक निर्माण कार्यों का नाप-जोख भी किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि टैंक की सुरक्षा दीवार को बेहतर बनाएं, जिससे टैंक को किसी भी तरह से क्षति न पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पेयजल टैंक की आवश्यक मरम्मत, नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह पंपिंग योजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना के माध्यम से सभी को पर्याप्त और स्वच्छ पानी मिले इसके के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय, सहायक अभियंता सोहन सिंह जेठूड़ी, जेई अंकुर थपलियाल, जेई दिब्या बिष्ट आदि उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!