ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं: जिलाधिकारी

 राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों  को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

 पौड़ी:-सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को  निर्देश दिये कि जिन दुकानों के स्वामियों द्वारा राजस्व जमा नहीं किया है उनसे समय पर राजस्व प्राप्त करें।  परिवहन विभाग द्वारा इस वर्ष अगस्त तक 36449 वाहनों की चैकिंग में से 6774 वाहनों के विरुद्व प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी है।  साथ ही 236 वाहन सीज किए गए।  जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को ओर प्रगति बढ़ाते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाएं। उन्होंने खनन अधिकारी को कहा कि जहां अवैध खनन की संभावनाएं हैं उन क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान कोई पकड़ में आता है तो सख्त कार्यवाही अमल में लाएं। इसके अलावा उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को विद्युत चोरी के लिए छापेमारी बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में खनन अधिकारी राहुल नेगी, एसडीओ वन विभाग आईशा बिष्ट, एआरटीओ एन.के. ओझा, आबकारी निरीक्षक रविंद्र डिमरी सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!