arunabh raturi.janswar.com

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 24 आवेदकों की टीएफआर सही पाई गई।

पौड़ी:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एम.एस.एस.वाई. पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी हेतु तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई। पूर्व में तकनीकी समिति द्वारा की गई स्क्रूटनी में 60 आवेदनों में से 24 आवेदकों की टीएफआर सही पाई गई।

 

मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने उरेड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन आवेदकों की टीएफआर ( तकनीकी व्यवहारता रिपोर्ट) सही पाई गई है, उनके भूमि से संबंधित दस्तावेज और मूल निवास प्रमाण पत्र उपजिलाधिकारी से प्रमाणित करवा कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों के दस्तावेज चेक करते हुए पुनः बैठक करवाना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन प्रस्तावों का अनुमोदन किया जा रहा है उसमें यह देख ले कि संबंधित आवेदक द्वारा दिए गए दस्तावेज सही हैं या नहीं संबंधित अधिकारी अपने स्तर से संबंधित विभागों से सत्यापन करवाएँ। बैठक में उरेड़ा अधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एम.एस.एस.वाई. पोर्टल पर वर्तमान तक कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें समिति द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए 24 आवेदन सही पाए गए।

बैठक में लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, एसडीओ विद्युत विभाग गोविंद सिंह, कनिष्ठ अभियंता उरेडा एलपी सकलानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित  थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!