(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

मंत्री अग्रवाल ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रामीण क्षेत्रों में दी होली की शुभकामनाएं।

ऋषिकेश:- होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल को उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, मंत्री अग्रवाल ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे और यहां की जनता को बधाई देने के बाद नगर की ओर प्रस्थान किया। यहां विभिन्न क्षेत्रों में बधाई देते हुए आवागमन के दौरान विक्रम, सड़क से गुजर रहे लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान युवाओं में मंत्री अग्रवाल के साथ सेल्फी का दौर चलता रहा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों ने मंत्री अग्रवाल को अपना आशीर्वाद दिया।

होली के दिन मंत्री अग्रवाल के ऋषिकेश आवास पर सुबह से ही क्षेत्र की जनता पहुंचने लगी। यहां अबीर गुलाल लगाकर जनता ने मंत्री अग्रवाल को होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद मंत्री अग्रवाल युवाओं के साथ होली खेलने के लिये मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्षेत्र की ओर निकले। ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न जगहों से शुरूआत करने के साथ मंत्री अग्रवाल ने नगरीय क्षेंत्रों का दौरान किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!