ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

  • मसूरी की व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे डीएम सविन बंसल तलासी संभावना।
  • भविष्य की जरूरत दृष्टिगत रखते हुए सेटेलाइट पार्किंग की दिशा में बढ़ रहे कदम : डीएम।
  •   मॉल रोड पर निर्धारित समय पर पर ही वाहनों को मिलेगी आवागमन की अनुमति डीएम ने एसडीएम को दिए समय सारणी निर्धारित करने के निर्देश.
  • सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाए, नहीं होगी धन की कमी डीएम ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश।

देहरादून:- जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मसूरी में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने भविष्य की जरूरत दृष्टिगत रखते हुए सेटेलाइट पार्किंग की दिशा में कार्य योजना पर कार्य करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मॉल रोड पर निर्धारित समय पर ही वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाए इसके लिए एसडीएम मसूरी को दिए समय सारणी निर्धारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शटल सेवा संचालन हेतु प्रभावी कार्यवाही करें, शटल सेवा के लिए निर्धारित चार्ज रखें, गैप फंडिंग प्रशासन द्वारा की जाएगी। टैक्सी यूनियन वाले भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। डीएम ने किंग्रेग पार्किंग का निरीक्षण किया , डीएम ने एक सफ्ताह के भीतर पार्किंग व्यवस्था सुचारू करने तथा शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने हाथीपांव रोड पर निरीक्षण के पार्किंग की संभावना देखी, प्रभावी प्लान तैयार करने के निर्देश।
डीएम ने नगर निकाय के अधिकारियों को टोल पर पीओएस मशीन, गोल्फ कार्ड लगाने के निर्देश।
डीएम ने पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाए, नहीं होगी धन की कमी डीएम ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश। साथ ही यातायात में सुधार हेतु उपकरण आदि की मांग के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसडीएम मसूरी अनामिका, एसएसपी यातायात मुकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी अनुज कुमार, अधि अभि लोनिवि जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, आरटीओ शैलेश तिवारी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!