मुनिकीरेती-ढालवाला पालिका ने बांटे रेनकोट: बारिश में भी सफाई जारी रखने की पहल।

मुनिकीरेती-ढालवाला:- नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने सोमवार को पालिका सभागार में पर्यावरण मित्रों और कार्यालय कर्मियों को रेनकोट वितरित किए। यह पहल बारिश के मौसम में भी नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है।

अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि नगर को साफ-सुथरा रखना उनकी प्राथमिकता है, और बारिश के दौरान पर्यावरण मित्रों को सफाई कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निकाय के सभी पर्यावरण मित्रों और कार्यालय कर्मियों को रेनकोट दिए गए हैं, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना काम जारी रख सकें।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, अवर अभियंता सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक बेताल सिंह, दिनेश कृषाली, प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लेखालिपिक विवेक भंडारी, सूरज पुंडीर, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश कैंतूरा, विकास सेमवाल, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, केदार मिश्रवाण, आकाश कुड़ियाल, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, महिपाल, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!