(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

मोर के शिकार के आरोप में दो गिरफ्तार,दो गोह गम्भीर रूप से घायल अवस्था में बरामद।

देहरादून:- बीते बुधवार सांय 7:20pm आरक्षित वन क्षेत्र चांदपुर क०सं०-5 (चोरखाला) से 2 अभियुक्त निक्का पुत्र राजकुमार, निवासी बंगाली बस्ती, चोरखाला, सहसपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून व वाजिद पुत्र बॉबीनाथ, निवासी ग्राम घिस्सुपुरा, सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को 2 गोह गम्भीर रूप से घायल अवस्था में तथा एक मोर मृत अवस्था में मिलने पर उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध राजिवाद संख्या- 22/चौ0/2025-26 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत किया गया। उक्त वन्यजीव मोर अनुसूची-1 के भाग II (पक्षी) के क्रम संख्या 161 व गोह अनुसूची-1 के भाग-III (सरीसृप) के क्रम संख्या 21 पर वन्यप्राणी दर्ज है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी, कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी द्वारा चौहड़पुर रेंज के अन्तर्गत वन्यजीव के शिकार एवं अवैध पातन पर पूर्ण नियंत्रण करने हेतु स्टाफ को क्षेत्र में प्रभावी गस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है। वन अपराध की घटना में कोई भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत किया जायेगा तथा कठोर कारावास से दण्डित किया जायेगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!