यमकेश्वर में 18 मई को ब्लॉक कांग्रेस की प्रथम संगठनात्मक बैठक।

यमकेश्वर:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यमकेश्वर की प्रथम संगठनात्मक बैठक आगामी 18 मई 2026, सोमवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे बिथ्यानी (यमकेश्वर) में आयोजित की जाएगी। बैठक की जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के सभी कांग्रेसजन, वरिष्ठ कांग्रेसी, विभिन्न स्तरों के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, संगठनात्मक निर्देशों के पालन तथा स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

सूचना की प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष विकास नेगी, कोटद्वार गढ़वाल एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को भी प्रेषित की गई है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!