ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश को लेकर जारी अलर्ट को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने श्री केदारनाथ धाम में आ रहे श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही अत्यधिक बारिश में यात्रा न करने की अपील की है।

रुद्रप्रयाग:- उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों से स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग से मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण जगह-जगह यात्रा मार्गों में पत्थर गिर रहे हैं जिससे सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा करना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा, गौरीकुंड व लिनचोली आदि स्थानों में पत्थर गिरने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के फाटा के डोलिया देवी मंदिर के समीप पत्थर गिरने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में उन्होंने सभी से सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की है। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से संपर्क कर ही यात्रा शुरू करने की अपील की है।

उन्होंने सभी से किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध अथवा क्षति होने पर तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के नंबरों पर सूचना उपलब्ध कराने की अपील की है-

01364-233727

1077
8958757335. 8218326386

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!