Arunabh raturi.janswar.com

चंदन के पेड़ों से होगी महिला समूहों की आर्थिकी मजबूत।

रुद्रप्रयाग:- जनपद के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों के दौरान उचित स्थानों में चंदन के पेड़ लगाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने विकास खंड अगस्त्यमुनि एवं जखोली की ग्राम पंचायतों हेतु वाहन को रवाना किया।

विकास भवन कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत भटवाड़ी, कोट व मणिगुह तथा विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत मेदनपुर की ग्राम पंचायत में लगभग 2500 चंदन के पौधों को 50 महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद की महिला समूह की आर्थिकी को मजबूत करने की दिशा चंदन के पौधों का रोपण किया जा रहा है। आने वाले तीन वर्षों में चंदन के पेड़ से उनकी आर्थिकी को बल मिल पाएगा। जिला उद्यान अधिकारी वीएस सिंह ने जानकारी कि पौधे को होस्ट प्लांट के तहत ही रोपा जाना चाहिए। पौधों को मनरेगा के तहत कार्यों के दौरान उचित स्थानों में परीक्षण के बाद लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त चंदन के पौधे जनपद ऊधमसिंह नगर की रुद्रपुर से मंगाए गए हैं।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट आदि सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!