A.Raturi.Janswar.Com

मद्महेश्वर यात्रा पर आया पश्चिम बंगाल निवासी एक यात्री  घायल  एअर लिफ्ट कर एम्स भेजा।

रुद्रप्रयाग 04 जून 2024. मद्महेश्वर यात्रा पर आया पश्चिम बंगाल निवासी एक यात्री पहाड़ी से गिरकर चोटिल हो गया। सिक्स सिग्मा के चिकित्सा द्वारा चोटिल का प्राथमिक उपचार किया गया जिसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा यात्री को एयर एंबुलेंस से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल निवासी 45 वर्षीय एक यात्री अपने दल से साथ मद्महेश्वर यात्रा पर आया था, सुबह के वक्त मद्महेश्वर में दर्शनों के उपरांत यात्री बुढा केदार ट्रेक की ओर जा रहा था, इस दौरान असावधानीवश वह पहाड़ी से नीचे गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल का मद्महेश्वर में प्राथमिक उपचार किया गया। चोटिल यात्री के दोनो पैरो में कई फ्रेक्चर होने के चलते एअर लिफ्ट की आवश्यकता के दृष्टिगत जिला प्रशासन से समन्वय कर उक्त विषयक सूचना भेजी गई। जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा यात्री को एयर लिफ्ट कर उचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!