ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का किया जाएगा आयोजन।

पौड़ी:- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, लैंसडौन कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (अ० प्रा०) ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देहरादून द्वारा 2024-25 के लिए सेना, अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस बल में भर्ती हेतु पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर राज्य के पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों के लिए निशुल्क है और इसे सैनिक विश्राम गृह, कालीदास मार्ग, हाथी बडकला, देहरादून में किया जाएगा।
कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (अ० प्रा०) ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम पी0आर0टी0-95, 26 अगस्त से 20 अक्टूबर 2024, तक आयोजित किया जायेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को सूचित करते हुए बताया कि पी0आर0टी0-95 प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन पत्र 25 अगस्त, 2024 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडौन अथवा सीधे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देहरादून में जमा किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8439258647 या 9410321614 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!