(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, ऋषिकेश के मुद्दों को उठाया।

ऋषिकेश:- भराड़ी सैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और इस मौके पर ऋषिकेश से जुड़े हुए विभिन्न विषयों को लेकर वार्ता की। 

 भेंट वार्ता के दौरान डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश के आंतरिक मोटर मार्गो के निर्माण करने, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य एवं जंगल से लगे हुए क्षेत्र में बाघ के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए कारगर उपाय करने को लेकर वार्ता की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत होने वाले आवश्यक कार्यों के शीघ्र समाधान को लेकर आश्वासन दिया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!