कल भैयादूज को होगा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त, बीकेटीसी ने तैयारियां की अंतिम।

जय श्री केदार:- इस यात्रा वर्ष ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल बृहस्पतिवार भैयादूज 23 अक्टूबर को प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो रहे हैं। बीकेटीसी द्वारा कपाट बंद के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।

इससे पहले आज बुधवार अन्नकूट के सुअवसर पर भगवान श्री केदारनाथ जी की चल विग्रह पंचमुखी डोली तथा बाबा केदारनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिला मै यात्रा के सफल समापन की कामना करता हूं।

आज इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप विष्ट जी जिला अध्यक्ष रूद्प्रयाग श्री भारत भूषण भट्ट जी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विनय उनियाल जी BKTC उपाध्यक्ष श्री विजय कपरवाण जी एंव श्री ऋषि प्रसाद सती जी सहित कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनिल कपूर डब्बू जी BKTC सदस्य श्री राजेन्द्र डिमरी श्री महेन्द्र शर्मा जी भगवान केदारनाथ जी के दर्शन को पहुंचे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!