ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने मजखाली में किया पार्किंग का लोकार्पण,कहा पार्किंग की सुविधा होने से वाहन चालकों को नही होगी दिक्कत।

सोमेश्वर(अल्मोड़ा):- आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या मजखाली पहुंची।यहां उन्होंने वाहन पार्किंग का पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। कहा कि क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा नही होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी।ऐसे में वह अपनी गाड़ियों को कही भी खड़ी करते थे।साथ ही गाड़ियों को कहीं भी पार्क करने से जाम की स्थति भी पैदा होती थी।इसकी मांग क्षेत्र की जनता काफी लंबे समय से उठाती आ रही थी।

कहा कि आज पार्किंग स्थल का शुभारंभ करके इसे जनता के लिए खोल दिया गया है।पार्किंग की सुविधा होने से जहां लोगो को गाड़ी पार्क करने में आसानी होगी तो वही पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।निश्चित ही अब क्षेत्र की जनता और पर्यटकों को अपनी गाड़ियों को अन्यत्र पार्क नही करना पड़ेगा बल्कि वह एक ही स्थान पर गाड़ियों को पार्क कर सकेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल परिहार जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,श्री कैलाश अधिकारी जी,श्री बालम करायत जी,श्री मंटू वर्मा जी,श्री नवीन वर्मा जी,श्री राजू रावत जी,श्री दिनेश वर्मा जी,श्री कृपाल बिष्ट जी,श्री कमल गिरी जी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!