ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

  • क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है मेरी प्राथमिकता-रेखा आर्या।
  • कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने मजखाली मंडल मे अपनी विभिन्न ग्रामसभा में किया जनसंपर्क,क्षेत्र की जनता को दिया समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन।

सोमेश्वर(अल्मोड़ा):- आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने मजखाली क्षेत्र विभिन्न गावो में पहुंची।जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना ।इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।साथ ही उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्र की सरकार लगातार जनहित के अंतर्गत काम कर रही है ।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है ।साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने कहा की सोमेश्वर की बेटी होने के नाते वह क्षेत्र के लिए विकास के लिये सदैव तत्पर रहती हैं।मेरा उद्देश्य क्षेत्र का विकास है और इस और में हर कोशिश करूंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल परिहार जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी सहित कार्यकर्ता और जनता उपस्थित रही।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!