स्वर्गाश्रम में आयोजित तीन दिवसीय ‘द बीटल्स, द गंगा’ फेस्टिवल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे,फेस्टिवल का उद्देश्य गंगा के प्रति लोगों को जागरुक करना है-जिलाधिकारी पौड़ी गढवाल। WWW.JANSWAR.COM

ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

स्वर्गाश्रम में आयोजित तीन दिवसीय ‘द बीटल्स, द गंगा’ फेस्टिवल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे

  •  फेस्टिवल का उद्देश्य द बीटल्स द गंगा के प्रति लोगों को आकर्षित किया जाना है: जिलाधिकारी

मुनिकीरेती- 26 अक्टूबर 2023.- स्वर्गाश्रम क्षेत्र में ‌‌तीन दिवसीय द बीटल्स द गंगा फेस्टिवल का पहली ‌बार आयोजन 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा, यह जानकारी पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने गुरुवार को गंगा रिसॉर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि फेस्टिवल का उद्घाटन प्रदेश के मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी करेंगे।

फेस्टिवल में संगीत प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय उत्पादन और व्यंजनों की भी धूम रहेगी।
फेस्टिवल में लोक संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें लगाए जाने वाले स्थानीय उत्पादों के स्टॉल पर महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा में रहेंगी, साथ‌‌ ही स्थानीय ‌स्तर‌ पर उत्पादों को बनाने वाली महिलाओं की फोटो लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए बताया ‌कि‌ फेस्टिवल का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री जी 27 अक्टूबर को करेंगे। 28 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल ले. ज. (Rtd) गुरमीत सिंह जी विशेष मुख्य ‌अतिथि‌‌ के रूप में तथा उनके ‌साथ‌‌ मा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहेंगे।

29 अक्टूबर को फेस्टिवल का समापन मा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी द्वारा किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में योग, मेडिटेशन, पर्यटन के अतिरिक्त नमामि गंगे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पश्चिमी देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।जिसमें बीटल्स से संबंधित योग, ध्यान के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम वानप्रस्त आश्रम और महर्षि महेश योगी की बीटल्स कुटिया में होंगे, जिसके लिए 84 कुटिया को सजाया संवारा जा रहा है।
इस फेस्टिवल को किए जाने का मकसद बीटल्स से जुड़े लोगों को भी इस कार्यक्रम के प्रति आकर्षित करना है। जिसमें भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में डिप्टी कलेक्टर पौड़ी की स्मिता परमार ,यमकेश्वर के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल भी उपस्थित थे।