(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक हुई आहूत।

 टिहरी:- मंगलवार, 13 मई 2025 को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक आहुत की गयी। बैठक में आबकारी विभाग के रिक्त पदों, वाहन और कार्मिकों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने होमगार्ड से कार्मिक पूर्ति की मांग करने के निर्देश आबकारी अधिकारी को दिये । जिलाधिकारी ने जिन स्थानों पर अतिरिक्त कार्मिक की जरूरत है उन स्थानों पर कार्मिक तैनात करने सम्बन्धी प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने, कच्ची/अवैध शराब पर लगातार छापेमारी करने के और समय समय पर शराब की दुकानों की चेंकिंग करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए।

उक्त बैठक में राजस्व और दिए गए नोटिस की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा।
इस अवसर पर आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी व आबकारी इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!