A.Raturi.Janswar.com

ऋषिकेश घाट पर आए पर्यटकों को SDRF उत्तराखंड की फ्लड टीम द्वारा  किया जागरूक।

ऋषिकेश. आज दिनाँक 03 जून 2024 को SDRF उत्तराखंड की टीम द्वारा ऋषिकेश में निम बीच, लक्ष्मणझूला के समस्त घाट, सच्चा धाम आश्रम घाट, रामझूला घाट, जानकी सेतु, नाव घाट, त्रिवेणी घाट जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

नदी अथवा घाटों में डूबने की संभावनाओं के दृष्टिगत श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF, उत्तराखंड की टीम द्वारा जनजागरूकता अभियान के माध्यम से पर्यटकों को बताया कि सावधानी ही बचाव है इसलिए घाटों के किनारे पर ही स्नान करें, नदी का बहाव अत्यधिक तेज रहता है इसलिए गहरे पानी में जाने से बचे। नदी के बढ़ते जलस्तर के प्रति सतर्कता बनाये रखें। खतरनाक अथवा फिसलन भरे स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें। प्रतिबंधित घाटों पर न जाने की सलाह दी गयी। सभी चेतवानी बोर्ड दिखाकर पर्यटकों से पालन करने की अपील की गई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!