Arunabh raturi.janswar.com

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तीर्थनगरी के होनहारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तीर्थनगरी के होनहारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डा. अग्रवाल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

बैराज रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के जरिए डा. अग्रवाल ने उप शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित शिल्पा भाटिया, एआरटीओ रिशु तिवारी, सब रजिस्ट्रार सोनिया, एआरटीओ सर्वणा नौटियाल, स्टेट टैक्स ऑफिसर बिलाल खान, उप शिक्षा अधिकारी किरण नेगी को शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

डा. अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी में प्रतिभावानों की कमी नहीं है। यहां जब भी प्रतिभा दिखाने का अवसर बच्चों को मिला है, उन्होंने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखलाकर क्षेत्र, प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई से लेकर खेल जगत के क्षेत्र में प्रतिभाएं अपने प्रदर्शन से अन्य को प्रेरणा दे रहे है।

डा. अग्रवाल ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले होनहारों को उज्जवल भविष्य की कामाना की। उन्होंने होनहारों से ड्यूटी के दौरान अपने कार्य को पूरी तन्मयता के साथ जनता के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आवाहन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, विकास तेवतिया, होनहारों के परिजन में से शीशपाल नेगी, ब्रह्मचंद, राजकुमार, प्राजुल गर्ग, जितेंद्र पाल पाठी, अखिलेश मित्तल, नादिरा खान, वसीम खान, फैज़ल खान, ओमप्रकाश, नीलम भाटिया आदि उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!