arunabh raturi.janswar.com

 पशुलोक बैराज में मिला शव, SDRF ने किया बरामद।

ऋषिकेश:- आज दिनाँक 03 मई 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक शव दिखाई दे रहा है। 

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त शव को बैराज से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 

उक्त युवक की पहचान *नोएडा, उत्तरप्रदेश निवासी साहिल गुप्ता* के रूप में हुई जो पिछले रविवार को अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाते हुए मस्तराम घाट पर डूब गया था। परिजनों द्वारा युवक की पहचान कर ली गयी है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!