(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल की बड़ी घोषणा से श्यामपुर के लोगों में खुशी।

ऋषिकेश:- क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भल्ला फॉर्म के लिए 100 लाइट्स तथा विभिन्न सड़कों के लिए 20 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश की जनता ही उनका परिवार है और परिवार के सदस्यों के समस्याओं का निराकरण करना उनका परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से चौथी बार विधायक बने हैं। कहा कि ऋषिकेश के विकास के लिए धन की कमी कभी आड़े नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करती है, लेकिन विपक्ष के लोग राजनीति के लिए दुष्प्रचार का माध्यम चुनते हैं। जो इस बार निकाय चुनाव में क्षेत्रवाद की राजनीति कर देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि जनता ने गलत माध्यम से राजनीति करने वालों को नकारते हुए विकासवाद की राजनीति वाली भाजपा की सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भरोसा जताया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, महामंत्री सतपाल राणा, प्रभाकर पैयूली, राजवीर रावत, जितेंद्र पोखरियाल, एपीएस यादव, नीलम रावत, अनीता रावत, प्यारी देवी, विनोद कुमाई, बाल सिंह राणा सहित सैड़कों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!