ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

बीस बीघा में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली।

ऋषिकेश 22 मार्च 2024:- शुक्रवार को वीरभद्र जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि होली पवित्रता का त्यौहार है। इस पर्व की महत्वता यह है कि इसमें गले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव होली पर वोकल फॉर लोकल को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर अपने आसपास रंग बनाने वाले, गुजिया जैसे पकवान बनाने वालों से ही सामान खरीदे। इससे स्थानीय लोगों को भी अपने रोजगार के जरिए जहां कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में ओर अग्रसर होगा।

डा. अग्रवाल ने कहा कि होली पर्व पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ आमोद-प्रमोद के लिये मनाया जाने वाला खुशियों का त्यौहार है। रंग, गुलाल डालकर अपने इष्ट मित्रों, प्रियजनों को रंगीन माहौल से सराबोर करने की परम्परा है, जो वर्षों से चली आ रही है।

इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। साथी एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, निवर्तमान पार्षद व कार्यक्रम संयोजक सुन्दरी कंडवाल सहित आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!